-21 डिग्री में जम गई सिंधु नदी, नाले व तालाब - Sp news expr:class='data:blog.pageType'>

Sp news

Welcome my website my news websites latestnews,news,fastnews,Hindi news, newsletter,newsfeed,khabarinews,

🅰♡♣!! अपना वेबसाइट बनवाने के लिये सम्पर्क करें 6202949095 !!♣♡🅱 !!♥ धन्यवाद ♥!!

Breaking

Saturday, 28 December 2019

-21 डिग्री में जम गई सिंधु नदी, नाले व तालाब

लेह (मोरूप स्टांजिन).इन दिनों ठंड से पूरा उत्तर भारत कंपकंपा रहा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्र तक में कहीं राहत नहीं है। लद्दाख में तापमान -21 डिग्री पर पहुंच गया है। सड़कें बंद हो चुकी हैं। पाइपों में पानी जम गया है। खाने-पीने की चीजें कई गुना तक महंगी हो गई हैं। लेकिन इस ठंड का एक पॉजिटिव असर यह हुआ है कि विंटर आइस हॉकी टूर्नामेंट के लिए प्राकृतिक रूप से मैदान तैयार हो गए हैं।

ये मैदान बने हैं यहां से बहने वाली नदियों, तालाबों और झीलों में। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है, ये मैदान पानी के जमाव के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। इससे भी खास है इतनी ठंड में इन खिलाड़ियों का पूरी शिद्दत के साथ यहां रोजाना घंटों प्रेक्टिस करना। मैदानी इलाकों में जहां 4-5 डिग्री में लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है।

वहीं हमारी फोर्स के जवान -21 डिग्री में सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक भरपूर प्रेक्टिस कर रहे हैं ताकि अपने प्रतिद्वंद्वियों को ‘बर्फ’ चटा सकें। बर्फ इसलिए क्योंकि इन दिनों वहां धूल का नामोनिशान नहीं है। आईटीबीपी के कोच सोनल पाल्डन ने बताया कि दिसंबर के शुरुआत में इंडस रिवर ने जमना शुरू कर दिया था। तभी से जवानाें ने रिंक पर मोर्चा संभाल लिया।

नई दिल्ली/जयपुर/लखनऊ.देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में ठंड का कहर जारी है। राजस्थान के 5 शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। दिल्ली में शनिवार सुबह तापमान न्यूनतम 2.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में यह सदी का दूसरे सबसे सर्द दिसंबर है।

इससे पहले 1996 में 2.3 डिग्री तापमान रहा था। इससे भी पहले अब तक का सबसे कम तापमान 1901 में रहा था। लद्दाख के द्रास में पारा माइनस 28.6 और लेह में 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में पारा माइनस 4 डिग्री और माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री पर पहुंच गया। यूपी के मेरठ में सबसे कम 1.7 डिग्री तापमान रहा।

हरियाणा में सबसे कम 0.2 डिग्री हिसार का तापमान रहा। मध्य प्रदेश के मंडला में सबसे कम 1 डिग्री और भोपाल में पारा 5.3 डिग्री दर्ज हुआ है। हिमाचल के केलॉन्ग में माइनस 11.5 डिग्री रहा। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ बर्फ से ढके हैं। पिथौरागढ़ में पारा .5 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली में 1997 के बाद पहली बार लगातार 11वें दिन भीषण ठंड पड़ी है। 15 राज्यों में तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। देश भर में दिसंबर की शुरुआत से अब तक 7 सीवियर कोल्ड-डे और 8 कोल्ड-डे रिकॉर्ड हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर लेह स्थित सिंधु नदी की है। यहां जमी हुई सिंधु पर आइस हॉकी खेली जा रही है।


from Dainik Bhaskar /national/news/indus-river-drainage-and-pond-froze-in-21-degree-126399613.html

No comments:

Post a Comment

Pages