कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुआई में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। इस पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को कहा कि ममता मानसिक संतुलन खो चुकी हैं।उन्हें डॉक्टर के पास जाकर जांच करानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छात्रों को सीएए के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखनाचाहिए।
कोलकाता में एक रैली के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कि ममता को डर है कि सीएए लागू किए जाने के बाद घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और उनका वोट बैंक प्रभावित हो जाएगा। वह अपना जमीन खो रही हैं, इसीलिए अपना मानसिक संतुलन भी खो दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/mamata-banerjee-has-lost-her-mental-balance-says-kailash-vijayvargiya-126390610.html
No comments:
Post a Comment