शो में शेफ बने सौरभ रियल लाइफ में बन गए अशनूर और नन्ही सायशा के फूड गाइड - Sp news expr:class='data:blog.pageType'>

Sp news

Welcome my website my news websites latestnews,news,fastnews,Hindi news, newsletter,newsfeed,khabarinews,

🅰♡♣!! अपना वेबसाइट बनवाने के लिये सम्पर्क करें 6202949095 !!♣♡🅱 !!♥ धन्यवाद ♥!!

Breaking

Wednesday, 29 January 2020

शो में शेफ बने सौरभ रियल लाइफ में बन गए अशनूर और नन्ही सायशा के फूड गाइड

टीवी डेस्क.पटियाला बेब्स के कलाकार अशनूर कौर, सौरभ राज जैन और सायशा बजाज फूडीज़ हैं, जिनकी सेट पर खानपान को लेकर खूब बन रही है। सौरभ बताते हैं कि अपने संघर्ष के दिनों में उन्होंने मुंबई के मशहूर फूड जॉइंट्स के बारे में बहुत कुछ जाना और अब वो इस मामले में अशनूर और सायशा के फूड गाइड बने हुए हैं। रेस्टोरेंट्स को लेकर किसी भी तरह की सलाह के लिए ये दोनों लड़कियां उन्हीं के पास जाती हैं। लीप के बाद हाल ही में इस शो में आए सौरभ इसमें पटियाला बेब्स रेस्टोरेंट के शेफ नील ओबेरॉय की भूमिका निभा रहे हैं। यह रेस्टोरेंट मिनी चलाती हैं, जिसका रोल अशनूर कौर निभा रही हैं। सायशा इसमें हनुमान और बबीता की बेटी और मिनी की सौतेली बहन आर्या का रोल निभा रही हैं।

खानपान के शौकीन हैं सौरभ:इस शो में शेफ बने सौरभ असल जिंदगी में भी खानपान के शौकीन हैं। उन्हें फाइन डाइनिंग जितना पसंद है, वो स्ट्रीट फूड के भी उतने ही बड़े फैन हैं। जैसे ही इस एक्टर को पता चला कि उनकी नई को-स्टार्स भी फूड की शौकीन हैं, तो उन्होंने शहर के उन सभी स्थानों के बारे में उन्हें बताना शुरू कर दिया, जिन्हें वो आजमा चुके हैं। सौरभ पिछले कई साल से मुंबई में रह रहे हैं और वो शहर की छोटी-बड़ी कई जगहों के बारे में जानते हैं, जहां स्ट्रीट फूड परोसा जाता है। वो अक्सर अशनूर और सायशा को ऐसे नए-नए फूड जॉइंट्स के बारे में बताते रहते हैं जहां पर पावभाजी, भेलपुरी, सेवपुरी, वडापाव और ऐसी ही कई लज़ीज़ चीजें मिलती हैं। चूंकि सायशा मुंबई में नई हैं इसलिए उन्हें ज्यादा जगहों के बारे में नहीं पता है। मुंबई में अपने खान-पान के सफर को मजेदार बनाने के लिए वो सौरभ पर ही निर्भर हैं।

सेट पर को-स्टार्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग:अपने को स्टार्स के फूड गाइड बनने को लेकर सौरभ कहते हैं, "मैं मल्टी-कुजीन के बजाय सिंगल-कुजीन वाली जगहों पर जाना पसंद करता हूं क्योंकि मुझे असली खानपान पसंद है। जब मुझे पता चला कि अशनूर और सायशा भी फूड की शौकीन हैं, तो मुझे इस बात की खुशी हुई कि अंततः अब मैं सेट पर किसी से तो फूड के प्रति अपने प्यार के बारे में बात कर सकता हूं। अशनूर और मैं स्ट्रीट फूड वाली जगहों को लेकर चर्चा करते रहते हैं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सौरभ राज जैन, सायशा बजाज और अश्नूर कौर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Fu2ka

No comments:

Post a Comment

Pages