एक्टर जुबेर खान ने मुंबई में घर खरीदकर माता-पिता को गिफ्ट किया, बोले- उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया - Sp news expr:class='data:blog.pageType'>

Sp news

Welcome my website my news websites latestnews,news,fastnews,Hindi news, newsletter,newsfeed,khabarinews,

🅰♡♣!! अपना वेबसाइट बनवाने के लिये सम्पर्क करें 6202949095 !!♣♡🅱 !!♥ धन्यवाद ♥!!

Breaking

Friday, 31 January 2020

एक्टर जुबेर खान ने मुंबई में घर खरीदकर माता-पिता को गिफ्ट किया, बोले- उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया

टीवी डेस्क. टेलीविजन सीरियल'नागिन 3' के एक्टर जुबेर के. खान ने हाल ही में मुंबई के मलाड इलाके में एक नया घर खरीदकर अपने माता-पिता को गिफ्ट दिया। इस बारे में उन्होंने बताया कि ये उनका सपना था कि वे अपनी कमाई से माता-पिता के लिए नया घर खरीदें।

इस बारे में उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से अपनी कमाई के पैसों से एक घर खरीदना चाहता था और उसे अपने माता-पिता को उपहार में देना चाहता था। वे हमेशा से मेरे लिए ऊपरवाले की तरह रहे हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं सब उनके निरंतर समर्थन, प्रोत्साहन और आशीर्वाद की वजह से हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है और ये एक छोटी सी चीज है जो मैं उनके लिए कर सका।'

घर को फिल्मी तरीके से सजाया

मकान के बारे में बात करते हुए जुबेर ने कहा, 'इससे पहले मैंने कुछ मकान देखे थे, लेकिन उन्हें देख मुझे मजा नहीं आया। जिस मकान को मैंने खरीदा है, वो बहुत अच्छा है। वास्तविक जीवन में मैं काफी फिल्मी इंसान हूं, इस नाते मैंने घर को भी बिल्कुल उसी तरह सजाया है। मैंने आधुनिक दौर की उन सभी छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखा है, जिन्हें देख मेरे माता-पिता को खुशी मिले।'

फिल्मों में भी नजर आ चुके जुबेर

नागिन 3 के अलावा जुबेर 'कसम तेरे प्यार की' और 'मनमोहिनी' जैसे टीवी शो में दिखाई दे चुके हैं। साथ ही उन्होंने 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' समेत कुछ फिल्मों में भी काम किया है। उनकी वेब फिल्म 'मिरर' हाल ही में लॉन्च हुई है। फिलहाल जुबेर अपनी फिल्मों 'हॉन्टेड हिल्स' और 'धड़के दिल बार-बार' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मां के साथ जुबेर के. खान (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tlVg0s

No comments:

Post a Comment

Pages