केरल में राज्य आपदा घोषित; चीन में 426 लोगों की मौत, 20000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि - Sp news expr:class='data:blog.pageType'>

Sp news

Welcome my website my news websites latestnews,news,fastnews,Hindi news, newsletter,newsfeed,khabarinews,

🅰♡♣!! अपना वेबसाइट बनवाने के लिये सम्पर्क करें 6202949095 !!♣♡🅱 !!♥ धन्यवाद ♥!!

Breaking

Monday, 3 February 2020

केरल में राज्य आपदा घोषित; चीन में 426 लोगों की मौत, 20000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि

नई दिल्ली/हुबेई. चीन में मंगलवार तक कोरोनावायरस से 426 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, देश में अब तक 20,383 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, केरल सरकार ने सोमवार को कोरोनावायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया। राज्य में तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सभी कुछ दिनों पहले ही चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर वुहान से लौटे थे। करीब 1800लोगों को उनके घरों में निगरानी में रखा गया।

चीन के 15 से ज्यादा शहरों को लॉकडाउन किया गया है। इससे करीब 6 करोड़ लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। दुनिया भर के चिकित्सक वैश्विक महामारी को रोकने के प्रयास में जुटे हैं। कोरोना का प्रसार जारी है। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, अमेरिका और चीन के अलावा सात एशियाई देश प्रभावित हैं।

कोरोनावायरस के मामलों पर नजर रखने के लिए समूह गठित

भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, अश्विनी कुमार चौबे और मनसुख लाल का समूह गठित किया है। यह लगातार कोरोनावायरस की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और हालात पर नजर रखेंगे।

भारत, अमेरिका, जर्मनी ने अपने लोगों को चीन से वापस बुलाए

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर ने अस्थायी रूप से अन्य देशों के उन नागरिकों के आने पर रोक लगा दी है, जिन्होंने हाल में चीन की यात्रा की है। वियतनाम ने भी चीन से आने-जाने के लिए सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। रूस ने 3 फरवरी से चीन के साथ रेल सेवा निलंबित कर दी। भारत, अमेरिका, जर्मनी, ईरान और श्रीलंका समेत कई देशों ने चीन से अपने नागरिकों को वापस बुला लिया है। नेपाल भी अपने लोगों को वापस लाने में जुटा है।

20 से ज्यादा देश चपेट में

चीन में कोरोनावायरस का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में वुहान में सामने आया था। 20 से ज्यादा देश इसकी चपेट में हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 31 जनवरी को ग्लेबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की। ताकि अन्य देश एहतियाती कदम उठा सकें। अब तक जापान में 20, थाईलैंड में 19, सिंगापुर में 18, हॉन्गकॉन्ग और दक्षिण कोरिया में 15-15, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में 12-12, ताइवान में 10, अमेरिका में 11, मकाऊ, मलेशिया और वियतनाम में 8-8, फ्रांसमें 6, यूएई में 5, कनाडा में 4, इटली, रूस, फिलीपींस, ब्रिटेन में 2-2, भारत में 3, नेपाल, कंबोडिया, स्पेन, फिनलैंड, स्वीडन और श्रीलंका में 1-1 मामले की पुष्टि हुई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीएस) द्वारा कोरोनावायरस का तैयार किया गया इलेस्ट्रेशन।


from Dainik Bhaskar /international/news/coronavirus-outbreak-india-live-news-updates-on-china-wuhan-hubei-coronavirus-death-toll-and-travel-alert-126668218.html

No comments:

Post a Comment

Pages